{"_id":"616cfc646808aa53444bae2a","slug":"murder-on-suspicion-of-witchcraft-in-sonebhadra-uncle-and-aunt-brutal-killed-nephew","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बीमार गाय पर भतीजे के जादू-टोना करने का था शक, चाचा-चाची ने फावड़े से काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बीमार गाय पर भतीजे के जादू-टोना करने का था शक, चाचा-चाची ने फावड़े से काट डाला
Mon, 18 Oct 2021 10:17 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:17 AM IST
सार
सोनभद्र में जादू-टोने के शक में एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया युवक के चाचा-चाची ने। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
घोरावल कोतवाली में परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सोनभद्र जिले में जादू टोना करने के शक में चाचा-चाची ने बेरहमी से भतीजे को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद से दोनों फरार हैं। इधर, इस सनसनीखेज घटना से गांव में हड़कंप की स्थिति है।
लक्ष्मणपुर गांव निवासी पियारे, लक्ष्मण और राधे तीन भाई हैं। तीनों का परिवार अगल-बगल ही रहता है। करीब तीन दिन पहले लक्ष्मण कोल की गाय बीमार हो गई और बाद में मौत हो गई। अचानक गाय की मौत से सन्न परिवार ने एक ओझा से सम्पर्क किया तो उसने गाय पर जादू-टोना किए जाने की बात कही।
पढ़ेंः जिंदा वृद्धा को बना दिया मृतक, डीएम के सामने हाथ जोड़कर बोलीं- साहब मैं जिंदा हूं, आप छूकर देख सकते हैं
विज्ञापन
भतीजे को बुलाया घर के बाहर और फिर किए ताबड़तोड़ वार
आरोप है कि ओझा ने इसके लिए पड़ोस में रह रहे छोटे भाई राधे के पुत्र विनोद (35) को जिम्मेदार बताया। विनोद के बड़े भाई पप्पू के मुताबिक रविवार रात करीब एक बजे लक्ष्मण और उसकी पत्नी बुधनी ने विनोद को घर के बाहर बुलाया। बाहर निकलते ही फावड़े से उसके सिर और गर्दन पर वार कर दिया।

गंभीर चोट से विनोद मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर अन्य परिजन पहुंचे तो आरोपी चाचा-चाची फरार हो गए। विनोद को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह ने बताया कि आरोपी चाचा लक्ष्मण और चाची बुधनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।