फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   old age pension beneficiary old woman become dead in documents folded hands in front of sonbhadra DM said i am alive

जिंदा वृद्धा को बना दिया मृतक: सोनभद्र में डीएम के सामने हाथ जोड़कर बोलीं- साहब मैं जिंदा हूं, आप छूकर देख सकते हैं

Sun, 17 Oct 2021 07:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 17 Oct 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
old age pension beneficiary old woman become dead in documents folded hands in front of sonbhadra DM said i am alive
फुलेशरी देवी - फोटो : अमर उजाला

साहब, मैं जिंदा हूं। आप चाहें तो मुझे छूकर भी देख लें। मैं साक्षात आपके सामने खड़ी हूं। आपके कर्मचारियों ने मुझे कागजों में मृत घोषित कर दिया है। पिछले कई महीनों से खुद को जिंदा साबित करने के लिए भटक रही हूं। अब आप ही निर्णय लीजिए। आप कहें तो जिऊं या सच में मर जाऊं...। सोनभद्र जिले के घोरावल के कोरट गांव निवासी 72 वर्षीय महिला की यह बातें सुन डीएम समेत तमाम अधिकारी सन्न रह गए। भौंचक डीएम ने तत्काल समाज कल्याण अधिकारी को तलब किया और पूरे मामले की रिपोर्ट तलब करते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया।

विज्ञापन


दरअसल, कोरट गांव निवासी फुलेशरी देवी वृद्धा पेंशन की लाभार्थी रही हैं। करीब दो वर्ष पहले अचानक उनकी पेंशन बंद हो गई। संक्रमण कारण वह घर से बाहर नहीं निकल सकीं। जिससे उन्हें इसकी जानकारी नहीं हुई। पिछले महीने जब उन्होंने पेंशन बंद होने का कारण जानने ब्लॉक पर संपर्क किया तो पता चला कि कागज में वह दो साल पहले ही मर चुकी हैं।
विज्ञापन


अवाक फुलेशरी देवी ने खुद को जिंदा साबित करने की जद्दोजहद शुरू की तो हर कोई प्रमाण के लिए दस्तावेज मांगने लगा। शनिवार को डीएम संपूर्ण समाधान दिवस में घोरावल पहुंचे तो वह प्रार्थना पत्र लेकर उनके सामने हाजिर हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने हाथ जोड़कर व्यथा बताई। डीएम अभिषेक कुमार सिंह ने तत्काल समाज कल्याण अधिकारी को बुलाया। हिदायत दी कि तत्काल सत्यापन में की गई गड़बड़ी को सुधारते हुए वृद्धा की पेंशन चालू करें। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed