{"_id":"666227688e338c4470059b4a","slug":"munshi-commits-suicide-by-consuming-poison-at-crusher-plant-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-113946-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: क्रशर प्लांट पर मुंशी ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: क्रशर प्लांट पर मुंशी ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
स्थानीय बिल्ली मारकुंडी क्षेत्र के एक क्रशर प्लांट पर बुधवार को मुंशी ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। दो दिन पहले ही वह अपने गांव से लौटा था। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिर्जापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के चंदईपुर निवासी दिलनवाज अंसारी (35) पुत्र इम्तियाज अहमद यहां एक क्रशर प्लांट पर मुंशी का काम करता था। बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसने अज्ञात कारणों से कमरे में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना की सूचना क्रशर क्षेत्र में काम कर रहे भाई अरसद को दी गई।
इसके बाद आनन फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लोगों के अनुसार दो दिन पूर्व ही वह अपने गांव से लौटा था और अवसाद में रह रहा था। ओबरा एसओ देवीवर शुक्ल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।