फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mud wall collapses, young man dies after getting buried under debris

Sonebhadra News: मिट्टी की दीवार गिरी, मलबे में दबकर युवक की मौत

Sun, 09 Feb 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mud wall collapses, young man dies after getting buried under debris
घघरी गांव में शनिवार को घर बनाते समय मिट्टी की दीवार गिर जाने से युवक की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन


घघरी निवासी विद्यासागर गुप्ता (38) अपने कच्चे घर का निर्माण कर रहा था। दीवार के पास खड़ा होकर वह लकड़ी का काम करने लगा। इसी दौरान लकड़ी से धक्का लगने से दीवार उसके ऊपर गिर गई। मलबे में दबकर विद्यासागर गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन-फानन परिजनों ने उसे बाहर निकाला और तत्काल सीएचसी बभनी ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में विद्यासागर की मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि दीवार के नीचे दबकर युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed