फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   MP Pakaudi Lal's effigy burnt

सांसद पकौड़ी लाल कोल का फूंका पुतला

Fri, 22 Oct 2021 08:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
MP Pakaudi Lal's effigy burnt
सांसद पकौड़ी लाल कोल के विवादित बयान के खिलाफ पूर्वांचल नव निर्माण मंच के संरक्षक प्रेमनाथ चौबे और अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में लोगों ने शुक्रवार को रामगढ़ बाजार में जुलूस निकाला। गुरौटी मोड़ पर सांसद का पुतला दहन करते हुए अपना दल एस की नेता अनुप्रिया पटेल से सांसद को निष्कासित करने की मांग की।
विज्ञापन

संरक्षक प्रेमनाथ चौबे और अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि जब कांग्रेस की कद्दावर नेता इंदिरा गांधी पर एफआईआर दर्ज की जा सकती है तो पकौड़ी लाल कोल के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है? पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के नेता गिरीश पांडेय और रमाकांत तिवारी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि दर्जनों थानों में पकौड़ी लाल के खिलाफ तहरीर दी गई है लेकिन पुलिस सत्ता के इशारे पर एफआईआर करने से बच रही है। गुप्त काशी सेवा समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश चौबे, अभय पटेल, अमरदेव मौर्य, मनोज मिश्रा, विक्की, अनूप शुक्ल, रोहित शुक्ला, जगत कुमार पांडेय, विजय कुमार, रमाकांत दुबे, राजेश पांडेय, सतीश दुबे, सुरेश देव, अमित सिंह, महेंद्र पटेल, सुभाष चौहान, प्रसन्न पटेल आदि प्रदर्शन में शामिल रहे।
विज्ञापन

करणी सेना ने सांसद पकौड़ी कोल का फूंका पुतला
ओबरा। गायघाट के चौरी तिराहे पर करणी सेना जिलाध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह के नेतृत्व में सांसद पकौड़ी लाल का पुतला फूंका। मांग की कि बंद कमरे में माफी से काम नहीं चलेगा। जैसे सांसद ने मंच पर भरी सभा में अभद्र भाषा का प्रयोग किया है उसी तरह मंच पर आकर माफी मांगें और इस्तीफा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed