{"_id":"6171a93d8de22334491ce18b","slug":"mp-dumplings-burnt-effigy-of-kol-sonbhadra-news-vns618510993","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद पकौड़ी कोल का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद पकौड़ी कोल का पुतला फूंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा। स्थानीय डिग्री कॉलेज चौराहे पर बृहस्पतिवार को सपा नगर अध्यक्ष विपिन सिंह के नेतृत्व में सवर्ण समाज के लोगों ने सांसद पकौड़ी लाल कोल का पुतला फूंका। चतरा में भी सांसद का पुतला फूंका गया और जुगैल में ज्ञापन देकर सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई।
ओबरा में प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे विपिन सिंह व आचार्य अजय पाठक ने कहा कि सांसद पकौड़ी लाल कोल का बयान निंदनीय है। जिस समाज की मदद से वह एक सांसद के तौर पर उस मंच पर मौजूद थे, उन्होंने उसके खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की। आने वाले चुनाव में यह समाज उनसे यह मंच छीन लेगा। जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया जाए और कठोर कार्रवाई की जाए। पुतला दहन में प्रमुख रूप से सत्येंद्र मोहन ओझा, नागेंद्र सिंह, नितेश सिंह, केके पांडेय, दीपक तिवारी, मनोज सिंह, श्याम जी मिश्रा, विवेक सिंह, नागेंद्र चौहान, रामा, मुकेश तिवारी, सुशील यादव मानव, प्रिंस सिंह आदि मौजूद रहे। जुगैल में सुनील त्रिपाठी, सत्यम पाठक, वंशराज शुक्ला, दीपक आदि ने ज्ञापन सौंपकर सांसद पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
रामगढ़। सांसद पकौड़ी लाल कोल के खिलाफ लोगों गुस्सा बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को सवर्ण समाज के लोगों ने एसपी से मिलकर सांसद के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। मांगपत्र सौंपने वालों में आलोक चतुर्वेदी, संतोष सिंह चंदेल, विनोद सिंह, भोला सिंह, बेचन देव, श्यामू मिश्रा, विजय सिंह, अमन सिंह, श्रीकांत देव, चंद्र प्रकाश सिंह, विजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। उधर भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल द्विवेदी ने सांसद पकौड़ी लाल की अशोभनीय भाषा की निंदा की। चतरा बाजार में अभिषेक सिंह, रामराज सिंह, पंकज सिंह, आशुतोष सिंह, अंकित पाठक, अरविंद सिंह, विनय पाठक, प्रवेश कुमार आदि ने सांसद का पुतला फूंका।