फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   MP did Bhumi Pujan for guest house and worker's residence

Sonebhadra News: अतिथि गृह और कार्यकर्ता आवास के लिए सांसद ने किया भूमिपूजन

Thu, 17 Aug 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
MP did Bhumi Pujan for guest house and worker's residence
बभनी। सेवाकुंज आश्रम चकचपकी कारीडांड में मंगलवार को राज्यसभा सांसद रामशकल ने अतिथि गृह और कार्यकर्ता आवास निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। भवनों का निर्माण एनटीपीसी के माध्यम से कराया जाएगा। इस दौरान उन्होंने आश्रम में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का भी शुभारंभ किया। लाला विधि चंद चेरिटबल ट्रस्ट की ओर से केंद्र की स्थापना की जा रही है। कार्यक्रम में एनटीपीसी रिहंद के महाप्रबंधक संजीव कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

भूमि पूजन के बाद किसानों में फलदार, छायादार और इमारती वनस्पतियों के पौधे वितरित किए गए। रेणुकूट वन प्रभाग के डीएफओ स्वतंत्र कुमार ने लोगों से पौध लगाने के साथ उसके संरक्षण की भी अपील की। इस मौके पर सेवा समर्पण संस्थान के क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद, सेवा समर्पण संस्थान के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह, डाॅ हीरालाल, डालजी सुभान, कृष्ण गोपाल, सीजीएम राजीव अकोटकर, जय प्रकाश, जाकिर खान आदि मौजूद रहे। उधर, कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन के बाद प्रशिक्षक ऋतू सिंह ने बताया कि बच्चे इस केंद्र पर निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed