{"_id":"b46b52797e8490fc68b9b0c2ab3b716b","slug":"movement-support-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन को समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन को समर्थन
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
Updated Thu, 03 Mar 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्लोमा इंजीनियरों के आंदोलन के समर्थन में ओबरा उत्पादन निगम के
विज्ञापन
अभियंताओं ने कार्य बहिष्कार किया और सभा की। आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने
का एलान किया और चेताया कि अभियंताओं के साथ किसी तरह की अनदेखी किसी भी
हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ओबरा के झरिया नाला गेट पर ग्रेड पे 4800 रुपये करने की मांग को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ का धरना बुधवार को 14वें दिन भी जारी रहा। इसके समर्थन में राज्य विद्युत परियोजना जूनियर इंजीनियर संघ ने कार्य बहिष्कार किया।
झरिया नाला गेट पर हुई आम सभा में उत्पादन निगम शाखा के महासचिव इं. पंकज राव ने बताया कि चार मार्च को रात्रि दस बजे से ऊर्जा विभाग के सभी अवर अभियंता तथा प्रोन्नत अभियंता प्रदेश व्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
महासंघ के किसी भी सदस्य के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न की दशा में हुआ तो तो उसी वक्त संघ के सभी अवर अभियंता हड़ताल में शामिल हो जाएंगे। इसके लिए ऊर्जा विभाग के समस्त अवर अभियंताओं ने कमर कस ली है। आम सभा की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष इं. संजय कुमार सिंह और संचालन परियोजना सचिव अभय प्रताप सिंह ने किया।
इस मौके पर केएस सिंह, आरजी सिंह, इंद्रजीत त्रिपाठी, हरेंद्र गुप्ता, डीएस सिंह, पंकज गुप्ता, अभिषेक यादव, ओपी पाल, राहुल, उत्तम, अवधेश यादव, अरुण यादव, आनंद शंकर पांडेय, इरफान, अखिलेश आदि रहे।