{"_id":"61d6eb589dc444762f0177af","slug":"movement-reached-shaktinagar-three-labor-organizations-gave-ultimatum-sonbhadra-news-vns6320098116","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक्तिनगर पहुंची आंदोलन की आंच, तीन श्रम संगठनों ने दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक्तिनगर पहुंची आंदोलन की आंच, तीन श्रम संगठनों ने दिया अल्टीमेटम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी रिहंद में कई दिनों से चल रहे मजदूर आंदोलन की आंच शक्तिनगर पहुंचने के बाद पावर प्रबंधन में खलबली मच गई है। एनटीपीसी शक्तिनगर (सिंगरौली) प्रबंधन को संयुक्त कामगार कर्मचारी संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
संयुक्त कामगार कर्मचारी संघ में शामिल श्रमिक संगठन इंटक, एटक और एचएमएस ने नोटिस देेेकर साफ किया कि पावर प्रबंधन व मजदूरों के बीच का संबंध नाजुक दौर में है। पिछले साल अगस्त से दिसंबर के बीच दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय द्विपक्षीय समिति (एनबीसी) की चार बैठकों में श्रमिकों के मुद्दों पर उठाई गई एक भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। इसी के चलते आंदोलन की राह पर चलने को संगठन बाध्य हो गए हैं। ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत कामगारों की लंबित 11 मांगों पर पावर प्रबंधन गंभीर नहीं हुआ तो 10 जनवरी से संयुक्त मोर्चा आंदोलन शुरू कर देगा। इस निमित्त संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने एनटीपीसी के निदेशक (मानव संसाधन) सहित संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा है। एनटीपीसी रिहंद (बीजपुर) में कामगारों के मसले पर भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध राष्ट्रीय विद्युत कर्मचारी संघ कई दिनों से आंदोलन पर है। माना जा रहा है कि आंदोलन का दायरा बढ़ा तो पावर क्षेत्र में इसका सीधा असर पड़ेगा। हिंद मजदूर सभा (एचएमएस) के महामंत्री एसके सिंह ने बताया कि श्रमिकों की जायज मांगों पर एनटीपीसी प्रबंधन गंभीरता नहीं दिखा रहा है। यही वजह है कि प्रबंधन और मजदूरों के बीच दूरी बढ़ती जा रही है।
मैटेरियल गेट के सामने की नारेबाजी
बीएमएस रिहंदनगर इकाई की ओर से बृहस्पतिवार को मध्यावकाश में एनटीपीसी रिहंद के मैटेरियल गेट पर प्रदर्शन किया गया। काला झंडा और संगठन का झंडा लेकर सदस्यों ने प्रबंधन के खिलाफ नारे लगाए। यूनियन के अध्यक्ष राकेश राय ने बताया कि प्रबंधन के रुख को देखते हुए यह लड़ाई अभी लंबी चलेगी। प्रबंधन को भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय नेतृत्व से बात करनी ही पड़ेगी। हर हाल में मजदूर संघ की मांगों के ऊपर विचार करना पड़ेगा। प्रदर्शन में एसएन पाठक, आरपी शर्मा, अमित केसरी, गौरीशंकर यादव, संजय कुमार, रोहित मिश्रा, विनीत कुमार, विपेंद्र यादव, अमित कुमार लोहिया, उज्ज्वल कुमार, मतीन अहमद खान आदि मौजूद रहे।