फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Moved by the performance of Sudama's character in Raasleela

Sonebhadra News: रासलीला में सुदामा चरित्र मंचन देखकर भावविभोर

Tue, 20 Jan 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Moved by the performance of Sudama's character in Raasleela
श्री विशाखा रमणबिहारी रासलीला मण्डल की ओर से मनमोहक रास की प्रस्तुती की जा रही है। रासलीला के माध्यम से भक्त सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए सुदामा भगवन श्री कृष्ण के परम मित्र तथा भक्त थे। वे समस्त वेद-पुराणों के ज्ञाता और विद्वान ब्राह्मण थे। श्री कृष्ण से उनकी मित्रता ऋषि संदीपनी के गुरुकुल में हुई। सुदामा अपना जीवन यापन ब्राह्मण रीति के अनुसार भिक्षा मांग कर करते थे। वे एक निर्धन ब्राह्मण थे तथा भिक्षा से कभी उनके परिवार पत्नी तथा बच्चे का पेट भरता तो कभी भूखे ही सोना पड़ता था। फिर भी सुदामा इतने में ही संतुष्ट रहते और हरि भजन करते रहते। बाद में वे अपनी पत्नी के कहने पर सहायता के लिए द्वारिकाधीश श्रीकृष्ण के पास गए। परंतु संकोचवश उन्होंने अपने मुख से श्रीकृष्ण से कुछ नहीं मांगा। परन्तु श्री कृष्ण तो अन्तर्यामी हैं, उन्होंने भी सुदामा को खाली हाथ ही विदा कर दिया। जब सुदामा जी अपने नगर पहुंचे तो उन्होंने पाया की उनकी टूटी-फूटी झोपडी के स्थान पर सुंदर महल बना हुआ है तथा उनकी पत्नी और बच्चे सुन्दर, सजे-धजे वस्त्रो में सुशोभित हो रहे हैं। इस प्रकार श्रीकृष्ण ने सुदामा जी की निर्धनता का हरण किया। इस अवसर पर प्रदीप अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जैन, दिनेश जैन, राजेश साहनी, महेंद्र केसरी, विमल शाह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed