फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Motivated to go to school

स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया

Fri, 06 Apr 2018 10:55 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Fri, 06 Apr 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
Motivated to go to school
दुद्घी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बीड़र में स्कूल चलो अभियान जागरुकता रैली में शामिल महिलाएं। - फोटो : सोनभद्र
नये शिक्षा सत्र में आउट ड्राप बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार को भी जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में बच्चे ‘आधी रोटी खाएंगे, फिर भी पढ़ने जाएंगे’ नारे लगाते हुए चल रहे थे। दुद्धी, चोपन, नगवां ब्लाक में निकली रैली में बच्चों ने एक से बढ़ कर एक नारे लगाए।     
विज्ञापन


वैनी : सर्व शिक्षा अभियान के तहत नगवां ब्लाक के ब्लाक संसाधन केंद्र सेमरिया से शुक्रवार को स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस रैली में कई स्कूल के छात्रों ने प्रतिभाग किया। लोगों से अपील की गई कि नए शिक्षा सत्र में ऐसे सभी बच्चे जिनकी आयु छह से 14 वर्ष के बीच है नामांकन कराया जाए। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आलोक सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सहाय, अतुल चतुर्वेदी, अरविंद पांडेय, ओम प्रकाश,  उमाकांत पांडेय, रामचंद्र, राम सरीखा, राज प्रताप ल शहनाज बानो उपस्थित थीं।  कोन न्याय पंचायत संसाधन केंद्र रामगढ़ से शुक्रवार को स्कूल चलो रैली का आगाज किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष शशांक शेखर मिश्रा व सह-समन्वयक  श्रवण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान नारे लगाकर बच्चों ने लोगों को जागरूक किया। संचालन सूर्यमणि ने किया। इस मौके पर प्रधान रामगढ़  कमला प्रसाद, मनीष श्रीवास्तव, मणिलाल शर्मा,  धर्मजीत, सुरेंद्र, इमरान, रवि मौर्य, प्रवीण,  गौरीशंकर, एजाज, श्रीकांत, सुनील, मोहित, रंजीत,  वीरेंद्र, जितेंद्र कन्नौजिया, संजय शर्मा, राजेश यादव,  चंद्रप्रकाश आदि उपस्थित थे।  
विज्ञापन

      
दुद्धी : शिक्षा के अधिकार कानून के तहत ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय कलकल्ली बहराय प्रथम, बीडर में शत प्रतिशत नामांकन के लिए शुक्रवार को स्कूल चलो रैली निकाली गई। रैली में बच्चों के साथ ही उनके अभिभावकों ने भी प्रतिभाग किया। बीडर गांव की सड़कों, गलियों से गुजरी रैली के दौरान बच्चों द्वारा नारे बुलंद किए गए। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका वर्षा रानी जायसवाल, सहायक अध्यापक परवेज अहमद,  दयाशंकर, लक्ष्मीपुरी सिंह, एसएमसी अध्यक्ष विनोद, लालता प्रसाद, श्रवण, राजकुमार, उमेश, प्रदीप, संगीता देवी, अनिता, बासमती, सोनामती, राधिका आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed