फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mothers will enroll up to 48 hours of delivery

प्रसव के 48 घंटे तक माताएं रहेंगी भर्ती 

Mon, 30 May 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Mon, 30 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने और एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। अब प्रसव के 48 घंटे बाद ही जच्चा-बच्चा को अस्पताल से रिलीव किया जा सकेगा। इससे कम अवधि में प्रसूता को छोड़ने वाले डाक्टरों को लापरवाह मानते हुए उनके खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


 जिले में 184 स्वास्थ्य उपकेंद्र, छह प्राथमिक एवं दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इसके अलावा राबर्ट्सगंज जिला अस्पताल में स्थित प्रसवोत्तर केंद्र व संयुक्त चिकित्सालय अनपरा में प्रसव कराया जाता है। प्रसव के दो-तीन घंटे बाद ही अधिकांश जच्चा-बच्चा अपने घर चले जाते हैं। जबकि शिशु और प्रसूता के स्वास्थ्य की देखरेख उसके बाद भी करना जरूरी होता है। अब विभाग ने नियम बना दिया है कि प्रसव 48 घंटे बाद ही जच्चा-बच्चा को अस्पताल से छुट्टी दी जा सकेगी। हालांकि इसमें मुश्किल बहुत है क्योंकि तमाम प्रसूता अस्पतालों में उचित इंतजाम न होने के कारण रुकना ही नहीं चाहती हैं। जिले के चिकित्सा केंद्रों में शुद्ध पेयजल, भोजन और शौचालयों की बेहतर व्यवस्था ही नहीं है। 
विज्ञापन


 स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक ठीक से ध्यान न देने के कारण जन्म लेने वाले 1000 बच्चों में से 60 बच्चों की मौत हो जाती है। वहीं एक लाख प्रसूताओं में से करीब 220 की मौत हो जाती है। मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए सीएमओ डा. यूके वर्मा ने संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को प्रसव के 48 घंटे तक स्वास्थ्य केंद्र पर रखने और उसके बाद एंबुलेंस से जच्चा-बच्चा को घर तक पहुंचाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पतालों में प्रसूताओं को मुफ्त भोजन, दवा आदि उपलब्ध कराने कहा है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय के पहले जो जच्चा-बच्चा को छूट्टी देने पर जिम्मेदार स्वास्थ्यकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला अस्पताल में दो दिन पूर्व सीएमएस डा. गणेश प्रसाद ने मातहतों के साथ मीटिंग कर 48 घंटे बाद ही जच्चा-बच्चा को छूट्टी देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed