{"_id":"b064d27d262646cd2bcc8734d32c62de","slug":"mother-vinawadini-were-in-the-district-capital-of-reverence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में श्रद्धा से पूजी गईं मां वीणावादिनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में श्रद्धा से पूजी गईं मां वीणावादिनी
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
Updated Sun, 14 Feb 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में वसंतोत्सव के आगाज के साथ ही जगह-जगह वीणावादिनी मां सरस्वती की पूजा अर्चना श्रद्धा भाव से की गई। विद्यालयों में जहां पूजा पाठ के बाद प्रसाद का वितरण हुआ, वहीं छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की इंद्रधनुशी छटा बिखेरी। शिक्षण संस्थाओं आदि जगहों पर पूरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा।
प्रकाश जीनियस इंटर कालेज राबर्ट्सगंज में विधि-विधान से प्रबंधक राजेंद्र जैन, प्रधानाचार्य जीपी तिवारी, संतोष पांडेय, उमाकांत चतुर्वेदी ने मां सरस्वती का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। उधर राबर्ट्सगंज के अंबेडकर नगर में सुशील मिश्रा की ओर से सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, अमित पटेल, लालता मिश्रा आदि मौजूद रहे। उधर दी आर्यन्स एकेडमी सन्त नगर राबर्ट्सगंज में प्रबंध निदेशक विनोद जालान और प्रधानाचार्या चित्रा जालान ने विद्यालय परिवार और बच्चों के साथ मां सरस्वती की पूजा की।
विज्ञापन
इस मौके पर यशवंत पांडेय, सुषमा पांडेय, रितु चौबे, आशीष उपाध्याय, विमलेश मौर्या, सुमन जायसवाल, सुकृति शर्मा, बृजेश पांडेय, चंद्रमोहन, उमाकान्त दूबे, जयप्रकाश आदि उपस्थित रहे। मां वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में भी प्रबंधक रमाशंकर दूबे, प्रधानाचार्य सुशील पांडेय ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजन-अर्चन की।
दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार नगर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को मां सरस्वती प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा मंत्रोच्चार के बीच की गई। विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने पूजन-अर्चन किया। भाऊराव देवरस पीजी कालेज, जीआईसी, जीजीआईसी, मां गायत्री शिक्षण संस्थान, महावीर सरस्वती शिशु मंदिर, शिवम इंटर कालेज महुली में सरस्वती पूजन समारोह धूमधाम से मना। मूर्तियों का विसर्जन रविवार को होगा।