फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mother three children caught with lover in sonbhadra Villagers beat her video viral police registered case

प्रेमी के साथ पकड़ी गई तीन बच्चों की मां: हाथ-पैर बांधकर ग्रामीणों ने की पिटाई, वीडियो वायरल; केस दर्ज

Wed, 03 Jul 2024 01:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 03 Jul 2024 01:49 PM IST
सार

Sonbhadra News: महिला और उसके प्रेमी की पिटाई का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने हड़कंप मच गया। विंढमगंज थाने की पुलिस कई लोगों को चिन्हित भी किया है। अज्ञात कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Mother three children caught with lover in sonbhadra Villagers beat her video viral police registered case
वायरल वीडियो के कुछ दृश्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी सीमा से सटे झारखंड के गांव में प्रेमी युगल के साथ अमानवीय हरकत का वीडियो वायरल हुआ है। हाथ-पैर बांधकर सरेआम उनकी लात-घूंसों से पिटाई की जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई गढ़वा पुलिस ने नगर उटारी थाने में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रेमी विंढमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है, जबकि शादीशुदा प्रेमिका झारखंड की है। बताते हैं कि विंढमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का झारखंड के सीमावर्ती गांव के एक घर में अक्सर आना-जाना था। वहां वह एक विवाहिता से मिलता था, जो तीन बच्चों की मां है।
विज्ञापन


दोनों के बीच प्रेम संबंध की चर्चा आम होने के बाद ग्रामीणों के साथ घरवालों ने सोमवार की रात दोनों को एक साथ आपत्तिजनक हाल में पकड़ लिया। हाथ-पैर बांधकर उनकी जमकर पिटाई की गई। इसके बाद पकड़ कर प्रेमी के घरवालों व प्रेमिका के मायके वालों को सूचना देकर गांव में बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद नगर उटारी पुलिस ने पहुंचकर प्रेमी प्रेमिका सहित मौके पर मौजूद दोनों के परिवार जनों को थाने में ले गई। वहां देर शाम तक पंचायत के बाद परिजनों की सहमति से प्रेमिका को प्रेमी के साथ उसके घर भेज दिया गया।


बाद में घटना से जुड़ा वीडियो वायरल हुआ तो गढ़वा जिले के एसपी ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की। एसपी के निर्देश पर नगर उटारी थाने में प्रेमी प्रेमिका की पिटाई में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर पुलिस पिटाई करने वालों को चिह्नित करने और गिरफ्तारी में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed