फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mother-in-law and Jethani attacked with knife, condition critical

सास व जेठानी पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

Wed, 17 Feb 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law and Jethani attacked with knife, condition critical
डाला (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के बसुधा टोला में सोमवार की रात एक महिला ने अपनी सास व जेठानी पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों को परिवार के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार लालजी की छोटी बहू सोनिया कोन थाना क्षेत्र के निगाई गांव में स्थित अपने मायके काफी दिन से गई थी। सोमवार की रात करीब दस बजे वह ससुराल आई। आते ही अपनी सास पानमती (42) पर चाकू से हमला कर दी। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में सो रहीं जेठानी चंदा (22) पत्नी मुद्रिका ने बचाने की कोशिश की तो उस पर भी वार किया।
विज्ञापन

घायल अवस्था में ही पानमती व चंदा ने सोनिया को पकड़ा और चिल्लाना शुरू किया। आसपास के जुटे लोगों ने सोनिया को रस्सी से बांधकर घटना की सूचना सुबह डायल 112 को दी गई। पुलिस ने पानमती व चंदा को सीएचसी चोपन में भर्ती कराया। लालाजी व सोनिया को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। उप निरीक्षक राजनारायण यादव ने बताया कि पूछताछ के दौरान अभी सोनिया ने कोई सही जानकारी नहीं दी है। उससे पूछताछ की जा रही है। सोनिया के पति केरल में रहकर नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed