फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mother and son die after consuming toxic substance

Sonebhadra News: विषाक्त पदार्थ खाने से मां-बेटे की मौत

Sun, 07 Jun 2026 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Mother and son die after consuming toxic substance
शक्तिनगर। सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली में महिला ने दो बच्चों को विषाक्त पदार्थ खिलाने के बाद खुद भी निगल ली। घटना में मां व बेटे की मौत हो गई। बच्ची का उपचार चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी है। घटना बैढ़न कोतवाली के सिद्धि कला गांव की शनिवार रात की है। कथित रूप से दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा से परेशान प्रमिला वैश्य (24) पत्नी अरुण कुमार वैश्य ने कथित रूप से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके साथ ही उसने अपने दोनों बच्चों श्रवण कुमार वैश्य (01) और तान्वी वैश्य (02) को भी विषाक्त पदार्थ दे दिया। घटना के बाद सभी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान प्रमिला वैश्य और श्रवण की मौत हो गई। तान्वी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है। बैढ़न थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने बताया कि महिला और उसके एक बच्चे की मौत हो चुकी है, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर हालत में उपचाराधीन है। उन्होंने कहा कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed