{"_id":"58a094ab4f1c1b5f7ed83e95","slug":"most-voting-district-s-mission","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में सर्वाधिक वोटिंग कराने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में सर्वाधिक वोटिंग कराने का लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Sun, 12 Feb 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
लोढ़ी पॉलीटेक्निक कालेज में चुनाव की तैयारी का निरीक्षण करते डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस चुनाव में सर्वाधिक मतदान हो, इसके लिए अब सरकारी दफ्तरों में वोटरों को जागरूक किया जाएगा। एआरटीओ वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी पीके उपाध्याय ने विभागाध्यक्षों को मतदाताओं को वोट करने के प्रति जागरूक करने के लिए निर्देशित किया है।
बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश की सीमा को स्पर्श करने वाले घोरावल विधानसभा क्षेत्र में 365279 मतदाता है, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 196765, महिलाओं की 168495 है। राबर्ट्सगंज में मतदाताओं की 324443 है, इसमें 175464 पुरुष मतदाता, 148976 महिला वोटर हैै। ओबरा में मतदाताओं की 307704 है, जिसमें पुरुष 169314 व 138379 महिला है। दुद्धी विधानसभा में 307691 वोटर है, जिसमें 166254 पुरुष मतदाता एवं 141428 महिला मतदाता है। जिले में आठ मार्च को होने वाले चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता वोटिंग करें। इसके लिए स्कूलों व गांवों में रैली निकाल कर जागरूक किया जा रहा है। अब सरकारी दफ्तरों में भी मतदाताओं को वोट के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि बिजली, शिक्षा विभाग, जल निगम समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को मातहतों के माध्यम से दफ्तर में आने जाने वालों को मनपसंद प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए जागरूक कराने का निर्देश दिया गया है। कहा कि प्रदेश के अन्य जिलों से अधिक जिले में 75 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करें। इसके लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है। एआरटीओ को स्कूली समेत अन्य वाहनों को जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसकी मानीटरिंग एडीएम करेंगे।