फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   More than ten and a half thousand poor families do not have ration cards

साढ़े दस हजार से अधिक गरीब परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं

Sun, 05 Apr 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
More than ten and a half thousand poor families do not have ration cards
सोनभद्र। जिले में 10748 परिवार ऐसे हैं जिनके पास राशन कार्ड ही नहीं है। कोरोना वायरस के फैलाव पर रोक के लिए घोषित लाकडाउन के दौरान प्रशासन ऐसे परिवारों को चिह्नित कर राशन व भोजन उपलब्ध करा रहा है। प्रशासन ऐसे अन्य परिवारों को भी चिह्नित करा रहा है, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, ताकि इस संकट की घड़ी में कोई भूखा न रहे।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान तमाम ऐसे परिवार चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें राशनकार्ड के अभाव में सरकार की तरफ से घोषित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। इस बीच प्रदेश सरकार की तरफ से जब यह आदेश आया कि कोरोना वायरस के फैलाव पर रोक के लिए घोषित लाकडाउन के दौरान कोई भी परिवार भूखा न सोने पाए, तो प्रशासन की सक्रियता और बढ़ गई।
विज्ञापन

इसी कड़ी में जिले में सभी आठ ब्लाकों में 10748 ऐसे परिवार चिह्नित किए गए हैं, जिनके पास राशनकार्ड नहीं है। इनमें अकेले 3764 ऐसे जनजाति वर्ग के परिवार हैं, जिनके राशन कार्ड अब तक नहीं बन पाए हैं। इसी तरह से विभिन्न ग्राम पंचायतों में 3347 ऐसे और गरीब परिवार हैं जिनके राशन कार्ड नहीं बने हैं। यही नहीं, स्थानीय निवासी दिहाड़ी पर मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले 2391 ऐसे परिवार भी हैं, जिनके समक्ष लॉकडाउन के कारण दो जून की रोटी का संकट पैदा हो गया है। इनके पास भी राशनकार्ड की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा अन्य जनपदों व प्रांतों से यहां आकर दैनिक मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले 1246 अन्य श्रमिक भी हैं, जिनके राशन कार्ड नहीं बन सके हैं। प्रशासन की तरफ से इन लोगों को चिह्नित कर सभी के आवेदन पत्र राशन कार्ड के लिए भरवाए जा रहे हैं। साथ ही इन लोगों को राशन किट व कम्युनिटी किचन के जरिए भोजन उपलब्ध कराना भी शुरू कर दिया गया है।

जिले के सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि चिह्नित किए गए सभी लोगों को राशन किट उपलब्ध कराई जा रही है। कम्युनिटी किचन के माध्यम से इन लोगों को भोजन भी उपलब्ध कराई जा रही है। इनके राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। अब तक करीब ढाई हजार लोगों के आवेदन पत्र राशन कार्ड बनाने के लिए भरवाए जा चुके हैं। अन्य लोगों के राशन कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed