फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   More than 12 lakh people of 1335 villages will get drinking water

1335 गांवों के 12 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा पेयजल

Sat, 31 Oct 2020 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
More than 12 lakh people of 1335 villages will get drinking water
सोनभद्र। जल जीवन मिशन के तहत जिले के 1442 राजस्व गांवों में से 1335 गांवों में घर-घर तक पाइप लाइन के जरिये पेयजल पहुंचान की योजना है। योजना के तहत 2011 की जनगणना के हिसाब से राजस्व गांवों के 12 लाख 10 हजार 970 लोगों को लाभान्वित करने का प्रस्ताव है। हालांकि प्रस्तावित कार्ययोजना में 2021 में इस योजना में शामिल गांवों की आबादी 15 लाख 82 हजार 014 होने का अनुमान लगाया गया है। इसी हिसाब से कार्ययोजना में शामिल प्रस्तावों को भी अमल में लाने की बात भी कही जा रही है।
विज्ञापन

‘हर घर नल’ योजना के तहत 588 गांवों में हर घर तक पाइप लाइन पहुंचाने के प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाने की तैयारी शुरू की जा रही है। अन्य प्रस्तावों के तहत भी जल्द ही कवायद शुरू करने की बात कही जा रही है। इस बीच कुल करीब तीन हजार करोड़ रुपये की प्रस्तावित कार्ययोजना को अमलीजामा पहनाने के बाबत नोडल एजेंसी बनाए गए लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने तैयारी भी तेज कर दी है। कार्यदायी संस्था स्टेट वाटर एंड सैनिटेशन मिशन (एसडब्ल्यूएसएम) ने भी क्रियान्वयन की कोशिशें शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

संजय शर्मा, अधिशासी अभियंता, लघु सिंचाई विभाग ने बताया कि जिले के 1335 गांवों को जल जीवन मिशन के तहत पेयजल पहुंचाने की कार्ययोजना प्रस्तावित है। इसके तहत हर घर नल पहुंचाने की योजना है। कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के लिए सर्वे कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 15 परियोजनाएं हैं प्रस्तावित
सोनभद्र। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल पहुंचाने के लिए कुल 15 परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। कार्ययोजना में कहा गया है कि पटवध ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना, कदरा ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना, नवारी ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना, केवधा ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना व हर्रा ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना के क्रियान्वयन के लिए सोन नदी से पानी लिया जाएगा। इसी तरह से गुरमुरा ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना, पनारी ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना के लिए ओबरा डैम से पानी लिया जाएगा। अमवार ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना के लिए कनहर बांध से पानी लेने की योजना है। तेंदुआही ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना व नगवां ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना के लिए नगवां डैम, बेलाही ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना के लिए धधरौल डैम, बेलवाडीह ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना, परासी ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना, झीलो ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना व बीजपुर ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना के लिए रिहंद डैम से पानी लिया जाएगा। अलग-अलग नदियों व डैम से पानी लेने के बाद उसे अलग-अलग स्थानों पर प्रस्तावित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) में शोधन किया जाएगा। इसके बाद पाइप लाइन के जरिये जलापूर्ति की व्यवस्था की जाएगी।

प्रति व्यक्ति 55 लीटर प्रतिदिन होगी जलापूर्ति
सोनभद्र। जल जीवन मिशन के तहत प्रस्तावित करीब तीन हजार करोड़ रुपये की कार्ययोजना में पूर्व में प्रति व्यक्ति 70 लीटर प्रतिदिन शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का प्रस्ताव किया गया था। अब इसमें तब्दीली कर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 55 लीटर पेयजल उपलब्ध कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed