{"_id":"677d2386eb90b268a907b865","slug":"monthly-meeting-of-samajwadi-district-unit-roadmap-prepared-to-strengthen-the-organization-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra: समाजवादी जिला इकाई की मासिक बैठक, संगठन को मजबूत बनाने के लिए रूपरेखा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra: समाजवादी जिला इकाई की मासिक बैठक, संगठन को मजबूत बनाने के लिए रूपरेखा तैयार
Tue, 07 Jan 2025 06:22 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 07 Jan 2025 06:22 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी की जिला इकाई की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई इसके साथ ही इसे लेकर रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम में मौजूद सांसद छोटेलाल खरवार ने निशाना साधा।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की बैठक
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सपा जिला इकाई की मासिक बैठक मंगलवार को चुर्क मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की रूपरेखा बनाई गई। जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाएं। हर बूथ की मतदाता सूची का अवलोकन करें। जिन मतदाताओं का नाम सूची में छूटा है उसे सूची में शामिल कराएं।
विज्ञापन
ऐसे नाम भी कटवाएं जो गलत तरीके से सूची में शामिल हो गए हैं। सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि भाजपा सरकार किसान, नौजवान, व्यापारी, अल्पसंख्यक और गरीब विरोधी है। इस सरकार का किसी से कोई लेना देना नहीं है। प्रत्येक कार्यकर्ता आम जनता से मिलकर संगठन को और मजबूत करे।आगामी विधानसभा चुनाव में सपा के प्रत्याशियों को जीत दिलाएं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा और पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे ने कहा कि गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करें। बैठक में जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, विजय यादव, सुनील कुमार गोंड, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, नगर पंचायत डाला अध्यक्ष फुलवंती गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन