{"_id":"6ab175fb27a15987bd047fb1","slug":"mom-keep-the-food-ready-im-coming-news-of-death-arrived-two-and-a-half-hours-later-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-153458-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: मां खाना बनाकर रखो आ रहा हूं... ढाई घंटे बाद मिली बेटे की मौत की खबर, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: मां खाना बनाकर रखो आ रहा हूं... ढाई घंटे बाद मिली बेटे की मौत की खबर, परिवार में कोहराम
Tue, 22 Sep 2026 12:44 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:44 PM IST
सार
सोनभद्र में एक युवक घर से किसी काम के लिए बाहर गया था। लौटते समय उसने मां को फोन कर खाना बनाकर रखने की बात कही। काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचा। ढाई घंटे बाद उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले में रॉबर्टसगंज कोतवाली क्षेत्र के पुसौली-पीथा गांव के पास रविवार की देर रात एक युवक का शव रेलवे लाइन किनारे पड़ा पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि वह रेलवे लाइन पार करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। सोमवार की दोपहर जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मनगर आठवीं गली निवासी राहुल चंद्र यादव (24) देर शाम सात बजे कुछ देर में घर आने की बात कहकर निकला। 8:30 बजे के करीब मां को फोन किया कि खाना बनाए रखो आ रहा हूं। नौ बजने के बाद जब मां ने उसके मोबाइल पर कॉल किया तो फोन बंद आने लगा।
विज्ञापन
रात 11 बजे के करीब पता चला कि उसका शव पीथा-पुसौली गांव की सीमा के पास रेलवे लाइन किनारे पड़ा हुआ है। परिवार वालों के मुताबिक वह बीए का छात्र था। एक भाई की एक वर्ष पूर्व मौत हो गई। तीन भाई थे। उसमें भी एक की मौत ने परिवार वालों को तड़पाकर रख दिया। जीआरपी पोस्ट इंचार्ज नीरज ओझा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन