{"_id":"decaee0ee9a571587910d46bb87df3c1","slug":"modi-s-effigy-protesting-blow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार का पुतला फूंककर नारेबाजी की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार का पुतला फूंककर नारेबाजी की
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
Updated Sat, 02 May 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने एनएसयूआई के जिला सचिव विवेक सिंह की अगुवाई में शनिवार को राबर्ट्सगंज में जुलूस निकालकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मेन चौक पर पहुंचकर केंद्र सरकार का प्रतीकात्मक पुतला फूंका।
इस दौरान आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार की आलोचना की। विवेक सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार देश के विकास के मुद्दे पर असफल साबित हो रही है। देश की जनता को सिर्फ महंगाई और उपेक्षा हाथ लगी है। कहा कि सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी कर महंगाई को बढ़ा दिया है। एनडीए सरकार में आम जनता को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।
राधेश्याम और संदीप मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के साथ किया गया कोई भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया। अवधेश और राजीव बरनवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के मंत्री जनता के विकास के लिए नहीं अपने विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग की। पुतला फूंकने वालों में अभिनेष मौर्य, आकाश कुमार सोनू, अमित पांडेय, इरफान इदरीसी, सूरज केशरी, दिनेश मौर्य, पुरुषोत्तम सिंह, अनिल कुमार, विशाल सोनकर, संत कुमार, नीरज निराला, दिलीप सोनी आदि शामिल रहे।