फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Modi government has eliminated corruption from the country: Dilip

मोदी सरकार ने देश से खत्म किया भ्रष्टाचार: दिलीप

Fri, 06 Jun 2025 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Modi government has eliminated corruption from the country: Dilip
सोनभद्र। मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की जिला कार्यशाला चंडी होटल स्थित एक पैलेस में हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि 2047 तक देश विकसित राष्ट्र होगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि 11 वर्ष पूर्व कांग्रेस के शासन काल में पूरे देश को घोटालों का एक बड़ा दौर देखने को मिला। देश की सेना को कमजोर करने का काम किया गया, जिससे देश में आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार चरम पर था। वर्ष 2014 में मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार बनने के बाद हर क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आया है। आज देश में भ्रष्टाचार, नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो गया है। यह भारत का अमृतकाल चल रहा है आने वाले 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा। जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की उपलब्धियां लेकर समाज के हर वर्ग के साथ जुड़ने की जरूरत है। अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व की ओर से मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर 10 से 21 जून तक प्रदेश व्यापी अभियान चलेगा। कार्यशाला में मन की बात कार्यक्रम को शत-प्रतिशत बूथों पर आयोजित करने वाले 6 मंडल के अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। कार्यशाला में समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, एससी-एसटी मोर्चा के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, ओंकार केशरी, अशोक मिश्रा, अजीत चौबे रहे। संचालन जिला संयोजक संतोष शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed