{"_id":"68dc138c59a71e62de016948","slug":"mobile-network-will-reach-75-villages-in-three-districts-for-the-first-time-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-135248-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: तीन जिलों के 75 गांवों में पहली बार पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: तीन जिलों के 75 गांवों में पहली बार पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क
विज्ञापन
सोनभद्र। पूर्वांचल के 75 से अधिक गांवों में पहली बार किसी मोबाइल का नेटवर्क पहुंचेगा। सोनभद्र के साथ ही चंदौली और मिर्जापुर जिले के नो नेटवर्क वाले इलाकों में 46 स्थानों पर बीएसएनएल के 4-जी के नए टॉवर लगाए गए हैं। इससे अब इन इलाकों के लोग भी अब मोबाइल पर एक दूसरे से संपर्क कर सकते हैं। जिन इलाकों में नए टॉवर लगाए गए हैं, वहां अभी तक किसी निजी कंपनी का नेटवर्क नहीं पहुंचा था।
चार प्रांतों से घिरे सोनभद्र जिले के सीमावर्ती इलाकों में लंबे समय से नो नेटवर्क की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इसमें नगवां ब्लॉक, कोन, चोपन, घोरावल और म्योरपुर ब्लॉक के 63 गांव एवं टोलों में नेटवर्क की समस्या बनी हुई थी। नेटवर्क नहीं होने से इन इलाकों में राशन वितरण में भी दिक्कत आ रही थी। नो नेटवर्क एरिया के चोपन ब्लॉक के जुगैल, म्योरपुर ब्लॉक के कुलडोमरी, नगवां ब्लॉक के चौरा, मड़पा, देवहर, चिचलिक सहित अन्य गांवों के लोगों को मोबाइल पर एक दूसरे से बात करने के लिए ऊंची पहाड़ी या फिर पेड़ों पर चढ़ना पड़ता था। ऐसे में नो नेटवर्क एरिया वाले गांव के लोगों से संपर्क करना मुश्किल था। समस्या को देखते हुए भारतीय दूर संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की तरफ से नो नेटवर्क वाले इलाकों चिह्नित करते हुए 34 स्थानों पर नए 4जी के टॉवर लगाए गए हैं। इसी तरह चंदौली में छह और मिर्जापुर जिले में छह स्थानों पर 4जी के नए टॉवर लगाए गए हैं। तीनों जिले में कुल 46 स्थानों पर नए टॉवर लगाए गए हैं। नए टॉवर लगने से सोनभद्र, चंदौली और मिर्जापुर जिले के 75 गांवों में पहली बार नेटवर्क पहुंचा है। सुदूर इलाकों में टॉवर लगने से वहां के लोगों से संपर्क करना आसान हो गया है। वहां के लोग भी डिजिटल इंडिया से जुड़ सकेंगे।
-- --
89 टॉवर किए जा रहे अपग्रेड
सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में करीब दो दशक पहले 2जी के टॉवर लगाए गए थे। अकेले सोनभद्र जिले में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 66 स्थानों पर 2जी के टॉवर लगाए गए थे। इसी तरह, चंदौली जिले के चकिया, नौगढ़ क्षेत्र में और मिर्जापुर जिले के मड़िहान, अहरौरा क्षेत्र में 2जी के टॉवर लगाए थे। तीनों जिले में कुल 89 स्थानों पर लगे 2जी टाॅवर को 4जी में अपग्रेड किया जा रहा है। अब तक सोनभद्र के 40 से अधिक टॉवर 4जी में अपग्रेड किए जा चुके हैं। अक्तूबर माह तक सभी टॉवरों को अपग्रेड कर दिए जाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
-- -
वर्जन:
सोनभद्र जिले में 34 स्थानों पर 4जी के टॉवर लगाए गए हैं। चंदौली और मिर्जापुर में 6-6 स्थान पर नए टॉवर लगे हैं। साथ ही तीनों जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में पूर्व में 89 स्थानों पर लगे 2जी एवं 3जी टॉवरों को 4जी में अपग्रेड करने की कवायद चल रही है। अब तक 40 से अधिक टॉवरों को अपग्रेड किया जा चुका है। यदि कोई गांव छूटता है तो उसे अगले चरण में शामिल किया जाएगा। - धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसडीओ-बीएसएनएल रॉबर्ट्सगंज।