{"_id":"589c9e654f1c1b875237b246","slug":"mnbdhon-in-hospital-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ों ने अस्पताल में की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनबढ़ों ने अस्पताल में की मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Thu, 09 Feb 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा में स्थित लाइफ केयर हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में बुधवार की देर रात मनबढ़ों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान विरोध करने पर दो कर्मचारियों को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी स्कार्पियो में सवार होकर फरार हो गए। घटना की लिखित सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की खोजबीन करने में जुट गई हैै।
राबर्ट्सगंज के इमरती कालोनी निवासी रेखा प्रजापति की उरमौरा में लाइफ केयर हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर है। बुधवार की रात करीब दो बजे स्कार्पियो से दो युवक अस्पताल पर पहुंच कर गेट खटखटाने लगे। कर्मचारियों ने मरीज जानकर दरवाजा खोल दिया। पुलिस के मुताबिक दरवाजा खोलकर राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तिरनाही गांव निवासी सुरेश मौर्य (20) तिलौली निवासी शेखर मिश्रा (22) बाहर निकले तो गेट खुलवाने वालों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर अस्पताल में भर्ती रोगियों के तीमारदारों ने बीच-बचाव किया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन फोर्स के पहुंचने से पहले पिटाई करने वाले कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल कर्मचारियों ने गुरुवार को कोतवाली जाकर दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया हैै। जल्द ही दोनों को पकड़ कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं डॉ. रेखा प्रजापति का कहना है कि कर्मचारियों को पिटाई करने वाले व्यक्तियों को वह नही जानती।