फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   MLAs get funds, development work will start

विधायकों को मिली निधि, शुरू होंगे विकास कार्य

Thu, 14 Jul 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
MLAs get funds, development work will start
जिले के चार विधायकों को निधि की पहली किस्त डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये जारी हो गई है। इससे विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जाएंगे। पहली किश्त से विधायकों ने प्रस्ताव प्रेषित कर दिए हैं। सड़क, पेयजल, शिक्षा, चिकित्सा की परियोजनाओं पर उनका विशेष जोर है।
विज्ञापन

सूबे की दूसरी बार कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर से लेकर गांवों तक विकास कार्य कराने की दिशा में पहल तेज कर दी है। उसी क्रम में शासन की ओर से विधायकों की प्रथम किस्त की निधि भी जारी कर दी गई है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार चिकित्सा, सड़क, शिक्षा आदि का कार्य कराकर विकास कार्यों को गति प्रदान कर सकें। इसके अलावा शासन और प्रशासन विभिन्न योजनाओं से सड़क, पेयजल आदि का कार्य कराकर विकास को गति देने का कार्य कर रही है। डीआरडीए कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शासन से राबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्धी और घोरावल विधायक को डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये निधि मिली है। निधि मिलने के बाद विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार सड़क आदि का कार्य कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कराने में जुट गए हैं। हालांकि किसी विधायक की तरफ से प्रस्ताव तैयार कर अभी तक नहीं भेजा गया है। परियोजना निदेशक रामशिरोमणि मौर्य ने कहा कि विधायकगणों की ओर से प्रस्ताव मिलने पर धन जारी करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed