फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   MLA Inaugurates Newly Constructed Building Built at a Cost of 2.75 Crore

Sonebhadra News: 2.75 करोड़ से बने नवनिर्मित भवन का विधायक ने किया लोकार्पण

Sat, 25 Apr 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
MLA Inaugurates Newly Constructed Building Built at a Cost of 2.75 Crore
घोरावल। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज घोरावल में शनिवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ.अनिल कुमार मौर्य ने करीब 2.75 करोड़ की लागत से बने नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। विद्यालय परिसर में 12 कमरों का निर्माण यूपीपीसीएल की तरफ से कराया गया है। इसके बाद विधायक ने नारियल तोड़कर नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि हमारी सरकार विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए बेहतर माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है। जीआईसी के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बताया कि इस नवनिर्मित भवन में 12 कमरे बने हैं इनमें से 10 कमरों में शिक्षण कार्य किया जाएगा। दो कमरों में बायोलॉजी और केमिस्ट्री का लैब बनाया जाएगा। इस मौके पर सुरेंद्र मौर्य, कैलाश प्रसाद, सीमा गुप्ता, राकेश कुमार, रमाशंकर आदि उपस्थित रहे। संचालन सुनील कुमार चौबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed