फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   MLA and DM inspected the Panchayat Bhawan learned the reality of government schemes from the villagers

Sonbhadra News: विधायक और डीएम ने पंचायत भवन किया निरीक्षण, ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं की जानी हकीकत

Sat, 17 May 2025 03:15 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 17 May 2025 03:15 PM IST
सार

पंचायत भवन का निरीक्षण कर ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का हाल जानने के लिए जमीन पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर हाल जाना। बता दें कि ग्रामीणों से सीधे संवाद के प्रयास की खूब तारीफ की गई।
 

विज्ञापन
MLA and DM inspected the Panchayat Bhawan learned the reality of government schemes from the villagers
स्थलीय निरीक्षण करते विधायक और डीएम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

घोरावल विधानसभा क्षेत्र के तिलौली कलां गांव स्थित पंचायत भवन का निरीक्षण शनिवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य एवं जिलाधिकारी बीएन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव कक्ष एवं पंचायत कक्ष की स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर पंचायत भवन में संचालित योजनाओं की जानकारी ली और सुविधाओं के बारे में पूछा। उन्होंने लाभार्थियों से योजनाओं की स्थिति के बारे में फीडबैक भी लिया। इस अवसर पर निशुल्क खाद्यान्न वितरण दुकान का भी निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


डीएम ने कोटेदार से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, डीसी मनरेगा रविंद्र वीर सिंह, ग्राम प्रधान महिमा सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया और पारदर्शिता व जवाबदेही के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed