फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mistry dies in a collision between two bikes

दो बाइक की टक्कर में मिस्त्री की मौत

Sun, 14 Mar 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Mistry dies in a collision between two bikes
विंण्ढमगंज। थाना क्षेत्र के जाताजुआ गांव के जतजुआ मोड़ पर रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में राजगीर मिस्त्री उमेश (44) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की कार्यवाही में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जाताजुआ गांव निवासी उमेश (44) राजगीर मिस्त्री का काम करके परिवार का भरण पोषण करते थे। वह सुबह करीब आठ बजे बगल के बोम गांव कुछ काम से गए थे। वहां से वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में बोम गांव निवासी रामसजग अपनी बाइक से महुआ का फूल लेकर अपने घर जा रहा था। दोनों के बाइक की जतजुआ मोड़ पर जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में राजगीर उमेश गंभीर रूप से घायल होकर मदद की गुहार लगाने लगा। ग्रामीणों की मदद से घरवाले उमेश को लेकर सीएचसी दुद्वी ले गए, जहां स्थिति नाजुक देख परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां पर इलाज के दौरान दोपहर में उमेश की मौत हो गई। घरवाले शव को लेकर घर चले गए। मृतक की पत्नी व एक लड़की और दो लड़कों का रो रो कर हाल बेहाल है। मृतक अपनी एक लड़की का शादी कर चुका है तथा दूसरी की शादी 5 जून को होना सुनिश्चित है। थाना प्रभारी विनोद कुमार सोनकर ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्वर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed