{"_id":"642867fcb84f88ef600a26ab","slug":"misdeed-with-a-minor-by-calling-her-in-the-room-on-the-pretext-of-making-roti-sonbhadra-news-c-20-1-133259-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: रोटी बनाने के बहाने कमरे में बुलाकर नाबालिग से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: रोटी बनाने के बहाने कमरे में बुलाकर नाबालिग से दुष्कर्म
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक इलाके में रोटी बनाने के बहाने मकान मालिक की नाबालिग बेटी को घर में बुलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने शुक्रवार की देर रात चोपन थाने में तहरीर दी कि राबर्ट्सगंज निवासी एक युवक सीमेंट कंपनी में काम करता है। वह उसके मकान में किराए पर कमरा लेकर रहता है। युवक ने 25 मार्च की रात साढ़े सात बजे उसकी नाबालिग बेटी को रोटी बनाने के बहाने अपने कमरे में बुलाया। लेकिन दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। घटना के बाद बेटी की तबीयत खराब हो गई। जब पूछताछ की गई तो सच पता चला।
इस संबंध में चोपन थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि लड़की की मां की तहरीर के आधार पर आकाश निवासी चंडी होटल बभनौली राबर्ट्सगंज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
इस संबंध में चोपन थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि लड़की की मां की तहरीर के आधार पर आकाश निवासी चंडी होटल बभनौली राबर्ट्सगंज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन