फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   misdeed of four year girl in sonbhadra victim narrated her ordeal to family FIR registered

UP: 4 साल की मासूम से दरिंदगी, घर के बाहर से उठा ले गया था पड़ोसी युवक, बिलखती पीड़िता ने बताया सच; FIR

Thu, 20 Feb 2025 10:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 20 Feb 2025 10:26 PM IST
सार

सोनभद्र में दुष्कर्म के दो मामले सामने आए हैं। रॉबर्ट्सगंज और दुद्धी कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है। मासूम से दुष्कर्म मामले में पीड़िता की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
misdeed of four year girl in sonbhadra victim narrated her ordeal to family FIR registered
जिला अस्पताल में भर्ती मासूम का हाल जानने पहुंचे एसपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गुरुवार की शाम घर के बाहर खेलते समय पड़ोसी युवक उसे बहला फुसलाकर खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। गंभीर हाल में बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन




एक गांव निवासी बच्ची घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा। आरोप है कि युवक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। रोते हुए घर पहुंची बच्ची से घटना सुनकर परिजन सन्न रह गए। पुलिस को सूचना देते हुए पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन


इस बाबत कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में छानबीन की जा रही है। उधर, घटना की जानकारी मिलते एएसपी कालू सिंह, सीओ सिटी डॉ. चारु द्विवेदी ने भी घटनास्थल पहुंचकर पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नहाते समय महिला का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और फिर दुष्कर्म करने के आरोपी पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने बताया कि घर के समीप रहने वाले एक युवक ने उसका वीडियो बना लिया था। इसे दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed