भारतीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर चल रहे डीहवार बाबा प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में तीसरे दिन का पहला मुकाबला मिर्जापुर और महदेइया झारखंड के बीच खेला गया। इसमें मिर्जापुर की टीम ने झारखंड की टीम को मात दी।
झारखंड टीम ने दस ओवरों में छह विकेट खोकर 73 रन बनाया। इस टीम के आसू और संदीप ने 18-18 रनों का सहयोग दिया। जवाबी पारी खेलने उतरी मिर्जापुर की टीम ने शिवम के 30 और सनी के 19 रनों के सहयोग से लक्ष्य को आसानी से पांच विकेट में प्राप्त कर लिया। शिवम को शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कोषाध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता के हाथों दिया गया। टूर्नामेंट का दूसरा मैच नगर उंटारी और चोपन के बीच खेला गया जिसमें नगर उंटारी की टीम ने पिंटू सिंह के 21 रनों के सहयोग से 10 ओवरों में आठ विकेट खोकर 60 रन ही बनाया। चोपन के तरफ से अच्छी गेंदबाजी करते हुए अंकुश ने 3 विकेट और राहुल ने दो विकेट हासिल किये जवाबी पारी खेलते हुए चोपन की टीम ने लक्ष्य को आसानी से 10 विकेट से हासिल कर लिया। चोपन की तरफ से राजू ने 30 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली जिसके लिए उन्हें मैन आफ द मैच का पुरस्कार टूर्नामेंट के उपाध्यक्ष अमरेश केसरी ने दिया। मैच में उज्ज्वल पटेल, ओम प्रकाश गुप्ता, उपेंद्र यादव ने अंपायर की भूमिका निभाई। कमेंटेटर अश्वनी जायसवाल, गब्बर केसरी और स्कोरर शिवम गुप्ता मौजूद रहे। टूर्नामेंट में अगले दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे।