Sonbhadra: अवैध बालू खनन कर बिक्री के लिए जा रहा ट्रैक्टर पलटा, नाबालिग मजदूर की हुई मौत
सोनभद्र के नवाटोला स्थित नदी से बालू का अवैध खनन कर डिलीवरी के लिए जा रहा ट्रैक्टर अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में नाबालिग मजदूर की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र के सतबहनी ग्राम पंचायत के नवाटोला मे शनिवार को देर शाम अवैध बालू लोड कर जा रहा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गईं। हादसे में ट्रैक्टर सवार एक नाबालिग मजदूर की मौत हो गई। शव छोड़कर साथी चले गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार बभनी थाना क्षेत्र के सतबहनी ग्राम पंचायत के नवाटोला में निवासी बलदेव (15) पुत्र राम सिंह की मौत ट्रैक्टर से दबकर हो गई। वो ट्रैक्टर पर बालू लोड करने का काम करता था। शनिवार दोपहर बलदेव ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर नवाटोला स्थित नदी से अवैध बालू लोड करने गया था।
चार घंटे तक घटनास्थल पर रहा शव
शाम को बालू लोड कर वापस आते समय अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर गढ्ढे में पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार नाबालिग मजदूर ट्रॉली से दब गया। उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। हादसे के बाद चालक समेत अन्य मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर चले गए। शव चार घंटे तक घटनास्थल पर पड़ा रहा।
देर रात घटना की जानकारी बभनी पुलिस को हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि किशोर के पिता के तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।