फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Minor Abducted and Raped; Assaulted and Threatened with Death for Resisting

Sonebhadra News: नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म, विरोध पर मारपीट-जान से मारने की दी धमकी

Sat, 02 May 2026 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Minor Abducted and Raped; Assaulted and Threatened with Death for Resisting
पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्म का आरोपी। - स्रोत पुलिस
सोनभद्र/चोपन। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत डाला पुलिस चौकी क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर अगवा करने, बंधक बनाकर दुष्कर्म करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जहां पीड़िता को बरामद कर घटना की जानकारी ली गई। वहीं मामला दर्ज होने के 21 दिन बाद आरोपी को मिर्जापुर के खैराही रोड से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

डाला पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला ने आठ अप्रैल को चोपन थाने पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी में मेडिकल कॉलेज के पास रहने वाला सरवर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। तहरीर में अनहोनी की आशंका जताई। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो मामला दुष्कर्म का निकला। पीड़िता की बरामदगी के बाद की गई पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने उसे कई दिन तक बंधक हाल में रखा। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया। एतराज पर मारपीट करने के साथ ही गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र के मुताबिक आरोपी को मिर्जापुर जिले के खैराही रोड से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed