फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Minister of State laid the foundation stone of the bridge over Renuka river

राज्य मंत्री ने किया रेणुका नदी पर पुल का शिलान्यास

Wed, 05 Jan 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Minister of State laid the foundation stone of the bridge over Renuka river
ओबरा के रेणु तट पर नारियल तोड़कर पुल का शिलान्यास करते राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड। - फोटो : SONBHADRA
रेणुका नदी पर बहुप्रतीक्षित पुल का शिलान्यास बुधवार को समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर किया। करीब 73.25 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल से रेणुका नदी के दूसरी ओर बसे पचासों गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। अब तक उन्हें इसके लिए 14-15 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी। पुल के अभाव में इस क्षेत्र में विकास भी प्रभावित था।
विज्ञापन

शिलान्यास के मौके पर राज्य मंत्री ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बीतने के बावजूद इस क्षेत्र में किसी सरकार ने एक पुल नहीं दिया। इससे रेणुकापार के पूरे क्षेत्र को काला पानी कहा जाता है। इस दाग को मिटाने के लिए अथक प्रयास कर मुख्यमंत्री से वार्ता कर रेणुका नदी पर पुल बनाने के लिए मंजूरी दिलाई। यह काम भाजपा की ही सरकार में संभव हो पाया। इस पुल का निर्माण होने से आदिवासियों सहित पूरे क्षेत्र के विकास का द्वार खुल जाएगा। उन्होंने कहा कि पुल बन जाने पर शादी विवाह में अब इस क्षेत्र की बरात भी द्वार तक पहुंचेगी। वहीं बीमार होने पर एंबुलेंस भी घर तक जाएगी। उन्होंने इस पुल निर्माण को लेकर आवाज उठाने के लिए सभी को धन्यवाद भी दिया। कार्यक्रम में ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी, एसडीएम जैनेंद्र सिंह, सेतु निगम के सहायक अभियंता रोहित अग्रवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उमा शंकर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश सिंह, मंडल अध्यक्ष ओबरा सतीश पांडेय, सुनील सिंह, धर्मराज सिंह, सुखनंदन चौरसिया, सुशील कुशवाहा, संजीव त्रिपाठी, सुनीता पांडेय, विमलेश शर्मा, पुष्पा दुबे, सत्य प्रकाश तिवारी, राज सुशील पासवान, भोला कन्नौजिया, पनारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, रविन्द्र यादव, अरविंद सोनी, समीर माली, वीरेंद्र यादव, शिशिर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

486 मीटर लंबा होगा पुल
पुल का निर्माण कर रहे उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के सहायक अभियंता रोहित अग्रवाल ने बताया कि इस पुल की लंबाई 486.20 मीटर और चौड़ाई 15.614 मीटर होगी। पुल की कुल लागत 73 करोड़ 25 लाख 43 हजार है। ओबरा सी परियोजना के ऐश डैम की पाइप लाइन भी इसी पुल से होकर चकाड़ी में ऐश डैम तक जाएगी। पुल से दोनों किनारे 200 मीटर तक संपर्क मार्ग भी सेतु निगम बनाएगा। यह पुल 2024 तक बनकर तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed