फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Minister of State inaugurated the construction work of bridge on Bijul river

Sonebhadra News: राज्यमंत्री ने बिजुल नदी पर पुल के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

Sun, 01 Dec 2024 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Minister of State inaugurated the construction work of bridge on Bijul river
चोपन ब्लाॅक के ग्राम पंचायत पनारी में अमिरिनिया व चंचलिया मार्ग पर स्थित बिजुल नदी पर सेतु निर्माण के लिए रविवार को समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड ने भूमि पूजन किया। सेतु के साथ ही पहुंच मार्ग और अतिरिक्त पहुंच मार्ग का भी निर्माण कराया जाएगा। करीब 1317 लाख रुपये की लागत से होने वाले सेतु निर्माण से आदिवासी क्षेत्र के कई गांवों के लोगों का आवागमन सुगम हो सकेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि इस पुल का निर्माण हो जाने पर विधानसभा ओबरा के विकास खंड चोपन, वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग को मध्यप्रदेश से जोड़ेगा। वहीं यह पुल एक बड़ी आबादी के लिए वरदान साबित होगा। इस पुल के निर्माण पर कुल 1317.54 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

इस पुल की कुल लंबाई 181.58 मीटर होगी। इस मौके पर जुगैल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, ओबरा विधानसभा पूर्व प्रभारी उमेश पटेल, पूर्व ग्राम प्रधान चोपन लवकुश भारती, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, सेतु निगम अधिशासी अभियंता आर्यस उपाध्याय समेत सेतु निगम के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed