{"_id":"681cec784171815909020989","slug":"minimum-temperature-increased-by-75-degree-celsius-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-128099-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 7.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ा न्यूनतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 7.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ा न्यूनतम तापमान
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर के कई अन्य स्थानों पर बृहस्पतिवार की शाम को हल्की बारिश हुई। बारिश होने से तापमान में कमी आने के बजाए तापमान में वृद्धि दर्ज हुई। बीते 24 घंटे में न्यूनतम पारा में करीब 7.5 डिग्री सेल्सियस पारा बढ़ा है। अधिकतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज हुई। तापमान में वृद्धि होने से उमस भी बढ़ी है। इससे आम जनजीवन बेहाल है। बढ़ते तापमान से पशु-पक्षी भी बेहाल हो गए हैं।
जिले के तापमान में एक बार फिर से वृद्धि जारी है। दो दिन से तापमान में वृद्धि दर्ज हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार को चुर्क क्षेत्र का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। इसके मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान 38.4 और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। इस तरह से बीते 24 घंटे में अधिकतम पारा में करीब 1.2 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं न्यूनतम पारा 7.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। जबकि मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेलिसयस और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। इस प्रकार से बीते दो दिन से तापमान में वृद्धि दर्ज हो रही है। बृहस्पतिवार की शाम को अचानक छाई बदली के बाद हल्की बारिश हुई। बारिश से उमस कम होने की उम्मीद की जा रही थी, मगर तापमान में वृद्धि होने से उमस से राहत नहीं मिली। पारा चढ़ने से लोग बेहाल नजर आए। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग की तरफ से आगामी दिनों में अभी और तापमान बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।