{"_id":"6931e9577eb15b4dd00e3dea","slug":"minimum-temperature-dropped-by-two-degrees-in-48-hours-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-138342-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 48 घंटे में दो डिग्री न्यूनतम तापमान लुढ़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 48 घंटे में दो डिग्री न्यूनतम तापमान लुढ़का
विज्ञापन
डाला नगर पंचायत में अलाव जलवाती नपं अध्यक्ष।स्रोत स्वयं
सोनभद्र। जिले के तापमान में फिर से गिरावट दर्ज होने लगी है। बीते 48 घंटे में न्यूनतम पारा दो डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का है। अधिकतम पारा में भी गिरावट आने से गलन बढ़ गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क से जारी बुलेटिन के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान 11.2 और अधिकतम पारा 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। इसके मुकाबले मंगलवार को न्यूनतम पारा 12.0 और अधिकतम पारा 25.8 डिग्री था। जबकि सोमवार को न्यूनतम पारा 13.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था, तब अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम पारा में 1.4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज हुई है। इस नाते बुधवार को गलन अधिक रहा।
दिन में धूप निकलने के बाद भी गलन से खास राहत नहीं मिली। बता दें कि पिछले सप्ताह न्यूनतम पारा नौ डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था, मगर अधिकतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। पूरे सप्ताह तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहा। इस सप्ताह भी तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह का कहना है कि मौसम में बदलाव हो रहा है। आने वाले दिनों में पारा गिरने की वजह से गलन में वृद्धि होगी।