फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mine accident in sonbhadra Ajay Rai attacks government over blatant conspiracy by power-mafia nexus

खदान हादसा: 'सत्ता-माफिया गठजोड़ की खुली साजिश', अजय राय ने सरकार को घेरा; बोले- 50 लाख मिले मुआवजा

Wed, 19 Nov 2025 09:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 19 Nov 2025 09:30 PM IST
सार

Mine Accident in Sonbhadra: सोनभद्र में खदान हादसे के पांचवें दिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत के दाैरान उन्होंने कहा कि सरकार को 50 लाख मुआवजा और सरकारी नाैकरी देनी चाहिए।

विज्ञापन
Mine accident in sonbhadra Ajay Rai attacks government over blatant conspiracy by power-mafia nexus
मृतकों के परिजनों से बात करते अजय राय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय बुधवार को रेणुका पार के पनारी गांव पहुंचे। वहां उन्होंने खदान हादसे में मृत इंद्रजीत यादव और संतोष यादव के परिजनों से मुलाकात की। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई। सरकार से पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की मांग की। उन्होंने खदान हादसे को सत्ता-माफिया गठजोड़ की खुली साजिश करार दिया।

विज्ञापन


कहा कि अवैध खनन बिना सरकार की सरंक्षण के एक इंच नहीं चल सकता। मुख्यमंत्री बिरसा मुंडा की जयंती पर मंच सजाते रहे और उसी जनपद में आदिवासी मजदूर पत्थरों के नीचे दम तोड़ते रहे। यह बिरसा मुंडा की आत्मा का अपमान है और पूरे जनजातीय समाज के संघर्ष का निरादर है। 
विज्ञापन


सरकार बिरसा मुंडा के नाम पर तालियां बजा सकती है, लेकिन उनके जल-जंगल-जमीन की रक्षा करने की बात आते ही माफियाओं की चौखट पर जाकर गिर जाती है। जो लोग आदिवासियों के खून से खदानें चलवा रहे हैं, वे सत्ता के संरक्षण में बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सरकार पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि खनन माफिया और सत्ता पक्ष के नेता मिलीभगत से अवैध खदानें चला रहे हैं। मजदूरों के जीवन की कोई कीमत नहीं बची। यह दुर्घटना नहीं बल्कि यह एक सुनियोजित हत्या है। इसके जिम्मेदार किसी को भी बख्शा नहीं जाना चाहिए। 

मांग किया कि सोनभद्र की सभी खदानों का तत्काल ऑडिट कराया जाए। मानक के विपरीत और अवैध रूप से संचालित सभी खदानों को बंद कर जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई की जाए। खनन में काम कर रहे मजदूरों का इंश्योरेंस, सुरक्षा उपकरण और जिम्मेदारी तय की जाए। अवैध खनन हादसे को धारा अनुसार गंभीर अपराध मानकर दोषियों पर हत्या तक की धाराएं लगाई जाएं। चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जिम्मेदारों को बचाने की कोशिश की तो कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ाई को बाध्य होगी। 

इस दौरान कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड, शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद, पूर्व अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, कोऑर्डिनेटर राजीव गौतम, राजेश द्विवेदी, विनोद तिवारी, बृजेश तिवारी, सेतराम केसरी, हरदेव नारायण तिवारी, उषा चौबे, शशांक मिश्रा, कौशलेश पाठक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed