फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Middle-aged man fell down 15 feet from the bridge in darkness

अंधेरे में पुल से 15 फीट नीचे गिरा अधेड़, मौत

Sat, 02 May 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged man fell down 15 feet from the bridge in darkness
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के घघरी गांव में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे पैदल घर जा रहे 55 वर्षीय अधेड़ की पुल के नीचे गिरने से मौत हो गई। रिश्तेदारी से घर लौटते समय अधेड़ के साथ यह हादसा हुआ। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भिजवा दिया।
विज्ञापन

हरिशंकर (55) निवासी घघरी अपने रिश्तेदारी में गये थे। शुक्रवार को वह अपने घर पैदल ही आ रहा थे। अंधेरा होने की वजह से वह घर से दो सौ मीटर पहले ही स्थित पुल से नीचे गिर गये। पुल से 15 फीट नीचे गिरने से उन्हें सिर में चोटें आई और इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आधे घंटे बाद उसी रास्ते से घर जा रहा गांव का ही लड़का बिमलेश की उसकी नजर पुल के नीचे गिरे वृद्ध पर पड़ी तो वह शोर मचाने लगा। शोरगुल सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने जब नजदीक जाकर देखा तो हरिशंकर मृत अवस्था में पड़े मिले। परिजनों ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान जगत सिंह ने बभनी पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया। घटनास्थल पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर संजय कुमार पाल ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed