महावीरी झंडा जुलूस में उमड़ा सैलाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह ग्यारह बजे हर-हर महादेव, जय श्री राम, वंदे मातरम, भारत माता की जय.. के घोष के साथ जैसे ही श्रद्धालुओं-झाकियों का हुजूम दुर्गा मंदिर से होकर अनपरा बाजार पहुुंचा, हर ओर जय श्री राम का जयकारा लगना और जुलूस-झांकियों पर फूल बरसाना शुरू हो गया। शिव तांडव, युद्धक्षेत्र में अर्जुन-कृष्ण के रथ का विचरण, श्री राम दरबार और उनकी सेना, भारत मां की झांकी, रानी लक्ष्मी के वेश में चलता उनका दस्ता, फूलों से सजा शिवलिंग, तीस हजार से अधिक श्रद्धालु लोगों को भक्ति के साथ देशभक्ति में डुबोए रहे। बुढ़वा मंगल होने के नाते अबीर-गुलाल भी खूब उड़ाए गए।
दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद, ब्लाक प्रमुख सरिता यादव, संजय यादव, ओंकार केशरी, केसी जैन, पंकज मिश्र, मनीष श्रीवास्तव, गोपाल गुप्ता, आशीष मिश्र आदि की अगुवाई में निकला जुलूस अनपरा बाजार, काशी मोड़, औड़ी मोड़, ककरी, रेणुसागर होते हुए श्रीराम मंदिर पहुंचा, जहां झंडे की स्थापना कर इसका समापन किया गया। इसके बाद दुर्गा मंदिर में रंगोत्सव का आयोजन कर जमकर होली खेली गई। इस मौके पर भाजपा ऊर्जा प्रकोष्ठ के संयोजक इं. ओमप्रकाश पांडेय, इं. बांके सिंह, हरदेव सिंह, संजय तिवारी, मिथिलेश सिंह, केके पांडेय, चंद्रशेखर यादव, जइंद्र प्रसाद सोनी, प्रकाश गोयल, संदीप मित्तल, पिंटू वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, गोपाल चौरसिया, संजय जैन, मुन्ना चौबे, सुरेंद्र यादव, कुंदन सिंह आदि मौजूद रहे।