फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   MGNREGA wages raised voice

मनरेगा मजदूरी के लिए उठाई आवाज 

Tue, 21 Jun 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Tue, 21 Jun 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
MGNREGA wages raised voice
राबर्ट्सगंज तहसील में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कमेटी के लोग।
 राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सदर तहसील में प्रदर्शन किया। जुगैल, बैरपुर और बिल्ली के मजदूरों ने चोपन ब्लॉक के सिलरी बंधी पर कराए गए मनरेगा के कार्यों की मजदूरी भुगतान की मांग की। सदर एसडीएम कैलाश सिंह ने शीघ्र मजदूरी के भुगतान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



इंटक अध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी ने कहा कि चोपन ब्लॉक के ग्राम पंचायत जुगैल स्थित सिलरी बंधी पर 22 जनवरी 2016 से 18 फरवरी 2016 तक मनरेगा के तहत 132 मजदूरों के जरिए किए गए कार्यों की मजदूरी का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। साथ ही ग्राम पंचायत जुगैल के विभिन्न टोलों में निवास करने वाले 58 पात्र लोगों को समाजवादी पेंशन दिलाए जाने की मांग की। बताया कि चोपन ब्लॉक के जुगैल, बेलगड़ी, बैरपुर, टेढ़ीतेन और बिल्ली-मारकुंडी में पेयजल की समस्या है। प्रदर्शन करने वालों में जुगैल के बीडीसी सदस्य भगवानदास, दूधनाथ खरवार, वीरा देवी, विनोद, जवाहिर यादव, अकमानी देवी, राम दुलारे आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed