फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Message of environmental protection by planting saplings in Jait village of Sadar Tehsil on sacrifice day

बलिदान दिवस पर सदर तहसील के जैत गांव में पौधे लगा कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Fri, 24 Jun 2022 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
Message of environmental protection by planting saplings in Jait village of Sadar Tehsil on sacrifice day
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के जैत गांव में डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस सेवा सप्ताह पर पौध रोप? - फोटो : SONBHADRA
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम 23 जून से छह जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा ने पौधरोपण कार्यक्रम कर डॉ. मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। सदर विकास खंड के ग्राम पंचायत जैत में शुक्रवार को पौधे लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम भाजपा अनुसूचित मोर्चा काशी प्रांत अध्यक्ष व सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा घोरावल के गौरी शंकर मंडल के बूथ संख्या 334 जैत एवं चुर्क मंडल के बूथ संख्या 13 पाली में पौधरोपण किया। कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए संकल्प लें। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को मंडल स्तर पर पांच-पांच पौधे लगा श्रद्धांजलि देने का काम करें। चुर्क मंडल के मंडल अध्यक्ष महेंद्र पांडेय, शंकर, राहुल सिंह राघव, यज्ञ नारायण उपाध्याय, राजू, हीरालाल, अमन वर्मा, आशीष केसरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed