{"_id":"673c98b14f4bf56356069f78","slug":"message-of-bravery-given-to-daughters-rani-laxmibai-s-birth-anniversary-celebrated-as-women-s-power-day-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra: बेटियों को दिया गया वीरता का संदेश, स्त्री शक्ति दिवस के रूप में मनाई गई रानी लक्ष्मीबाई की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra: बेटियों को दिया गया वीरता का संदेश, स्त्री शक्ति दिवस के रूप में मनाई गई रानी लक्ष्मीबाई की जयंती
Tue, 19 Nov 2024 07:25 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 19 Nov 2024 07:25 PM IST
सार
सोनभद्र में वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई। स्त्री शक्ति दिवस के रूप में जयंती मनाई गई जिसमें स्कूली छात्राओं को महारानी की वीरगाथा सुनाई गई। इस मौके पर महिला थानाध्यक्ष मौजूद रही और महिलाओं के सशक्तिकरण को बताया।
विज्ञापन
वीरांगना के जन्मदिवस पर जानकारी देती महिला थानाध्यक्ष
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मंगलवार को रानी लक्ष्मीबाई की जयंती स्त्री शक्ति दिवस के रूप में मनाया। आदर्श इंटर कॉलेज परिसर में संगोष्ठी हुई। रानी लक्ष्मीबाई से प्रेरणा लेते हुए छात्राओं को सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज और विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य डॉ. संतोष, प्रवासी विभाग संयोजक शशांक मिश्रा, विद्यालय की शिक्षिका डॉ. मंजू सिंह उपस्थित रहीं। महिला थानाध्यक्ष ने कहा कि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई महान योद्धा थीं।
विज्ञापन
उनका अदम्य साहस और वीरता बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने छात्राओं को यूपी पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। विभाग संयोजक शशांक मिश्रा ने बताया कि विद्यार्थी परिषद वर्ष भर कॉलेज कैंपस में रचनात्मक एवं संगठनात्मक कार्य करता रहता है।
विज्ञापन
यह कार्यक्रम भी इसी की कड़ी है। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक प्रांत सोशल मीडिया संयोजक अनमोल सोनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल जालान, पूर्व नगर मंत्री रॉबर्ट्सगंज प्रिंस सिंह आदि मौजूद रहे।