{"_id":"62643d3a26fb622e027420b1","slug":"meritorious-students-will-get-free-coaching-for-competitive-exams-sonbhadra-news-vns6499217140","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगी परीक्षा के लिए मेधावियों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगी परीक्षा के लिए मेधावियों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले के हर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। राज्यमंत्री संजीव गोंड ने शनिवार को संत कीनाराम पीजी कॉलेज लोढ़ी में फीता काटकर अभ्युदय कोचिंग की शुरुआत की। समाज कल्याण विभाग के निर्देशन में चलने वाली इस निशुल्क कोचिंग में सभी वर्ग के बच्चों को लाभ मिलेगा।
शासन की तरफ से प्रदेश में अभी तक मंडल स्तर पर अभ्युदय कोचिंग संचालित की जा रही थी। लेकिन अब इसका संचालन जिले स्तर पर भी किया जाएगा। शासन के दिशा निर्देशन में समाज कल्याण विभाग की तरफ से शनिवार को अभ्युदय योजना के तहत निशुल्क आईएएस कोचिंग का शुभारंभ संत कीनाराम पीजी कॉलेज लोढ़ी में किया गया। मुख्य अतिथि रहे समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड ने फीता काटकर कोचिंग का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सोनभद्र के छात्रों के लिए यह सुनहरा अवसर है। जिले के मेधावी अब अभ्युदय कोचिंग के माध्यम से निशुल्क आईएएस की तैयारी कर सकेंगे। कहा कि शासन की तरफ से शीघ्र ही मेडिकल और इंजीनियरिंग की कोचिंग भी निशुल्क प्रारंभ की जाएगी। सरकार की मंशा है कि पैसे के अभाव में कोई छात्र डाक्टर, इंजीनियर, आईएएस, पीसीएस बनने से वंचित नहीं रहेगा। घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य, दुद्धी विधायक रामदुलार गोंड और सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने जिला स्तर पर अभ्युदय कोचिंग का संचालन होने पर प्रसन्नता जाहिर की। इससे पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह ने सभी अतिथियों को माला पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।