फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Meritorious students of class 10th and 12th will be honored today

Sonebhadra News: 10वीं और 12वीं के मेधावियों का आज होगा सम्मान

Wed, 07 Aug 2024 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students of class 10th and 12th will be honored today
सीबीएसई और यूपी बोर्ड की 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं में अपनी मेधा का परचम लहराने वाले छात्र-छात्रा आज सम्मानित होंगे। अमर उजाला के बैनर तले जिले के आला अधिकारी, शिक्षाविद् उन्हें भविष्य ज्योति सम्मान प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

चुर्क स्थित विलास बैंक्वेट हाल में सुबह 10 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। इस दौरान उन्हें काउंसलर के माध्यम से बेहतर कॅरियर से जुड़े टिप्स भी दिए जाएंगे। उन्हें अफसरों से संवाद का भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन

अमर उजाला का भविष्य ज्योति सम्मान मेधावियों को प्रोत्साहित करने का माध्यम है। समारोह में वाराणसी के अशोका स्कूल ऑफ बिज़नेस की अस्सिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सारिका सिंह मेधावियों को उनके कैरियर से जुड़ी जानकारी देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के कॅरियर से जुड़े सवालों का समाधान करेंगी। जिले के आला अधिकारियों के अलावा शिक्षाविद् और गणमान्य लोग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के प्रायोजक सोन विहार इंफ्रा साल्यूशन हैं।
वहीं सह प्रायोजक की भूमिका में सांई हॉस्पिटल एवं कॉलेज ऑफ नर्सिंग सजौर सोनभद्र, आरआर पालीटेक्नीक हिंदुआरी, कीर्ति पॉली हॉस्पिटल एवं कीर्ति इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल सांईसेज पिपरी रोड, प्रकाश जीनियस इंग्लिश पब्लिक स्कूल रॉबर्ट्सगंज, साईंनाथ कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग और साईंनाथ होलिस्टीक हॉस्पिटल हिंदुआरी, अग्रवाल ऑटो सेल्स रॉबर्ट्सगंज, ओमप्रकाश पांडेय कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल एंड सांइसेज रॉबर्ट्सगंज, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल रॉबर्ट्सगंज, जय मां भगवती पीजी कॉलेज पुसौली, गुरु कृपा बुक्स रोडवेज बस स्टैंड, ईश्वर प्रसाद पीजी कॉलेज देउरा राजा हिंदुआरी होंगे।

कार्यक्रम के प्रायोजक, सह प्रायोजक, एसोसिएट्स स्पांसर, विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है, जो अपने-अपने स्कूल के माध्यम से कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इन सभी मेधावियों को अमर उजाला प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेगा। अधिक जानकारी के लिए 9415456033 एवं 8707615873 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed