फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mercury slipped to 2.6 degree Celsius, maximum melting people suffering

पारा लुढ़क कर 2.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंची, सर्वाधिक गलन लोग बेहाल

Sat, 19 Dec 2020 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Mercury slipped to 2.6 degree Celsius, maximum melting people suffering
राबर्ट्सगंज आश्रय शेल्टर हाऊस परिसर में ठंड से बचने के लिए अलांव तापते लोग। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिले में सर्द हवाओं के चलते तापमान में तेजी से गिरावट शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियम था जो शुक्रवार को लुढ़क कर 3.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। चुर्क क्षेत्र में तापमान न्यूनतम तापमान 3.6 से लुढ़कर शनिवार को 2.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन भर सर्द हवाएं चलने से ठंड रही और शाम से ही गलन और बढ़ गई है। इसके चलते धूप भी बेअसर रही।
विज्ञापन

जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। महज दो दिन में छह डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर गया और गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग के राजन सिंह ने बताया कि शनिवार को चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड का आलम यह रहा कि शाम होते ही तमाम लोग अंगीठी, रूम हीटर, अलाव आदि जलाकर ठंड से राहत पाने में जुटे रहे। गलन ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। सार्वजनिक चौराहों, तिराहों पर अलाव की व्यवस्था न होने से फुटपाथ पर गुजर बसर करने वालों को ठंड की मार झेलनी पड़ी। गलन से यात्री भी बेहाल रहे। राजन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 3.6 डिग्री सेल्सियस और शनिवार को यह घटकर 2.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। जबकि अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान विभाग के कृषि मौसम वैज्ञानिक विनीत कुमार यादव ने बताया कि 21, 22, 23 दिसंबर को आंशिक रूप से बदली रहने के आसार है। गलन का असर रहेगा। अभी ठंड और भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

इनसेट:
ठंड लगने पर डॉक्टर से लें सलाह, कराएं उपचार
सोनभद्र। जिले में ठंड लगातार बढ़ रही है। सर्द हवाओं के चलते गलन बढ़ी है। इससे दोपहर में भी लोग ठिठुर रहे हैं। ऐसे में बच्चों और वृद्धों को ठंड लगने की ज्यादा आशंका है। जिला अस्पताल के चिकित्सक केके सिंह ने बताया कि ठंड लगने पर तत्काल पास के अस्पताल में जाकर उपचार कराएं। ठंड से बचाव के लिए गर्म वस्त्र पहने, कान को ढके रहें। अलाव, अंगीठी आदि जलाकर शरीर को गर्म रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed