फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mercury dropped four degrees in two days, life miserable due to cold

Sonebhadra News: दो दिन में चार डिग्री लुढ़का पारा, ठंड से जनजीवन बेहाल

Sat, 18 Jan 2025 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Mercury dropped four degrees in two days, life miserable due to cold
सोनांचल के तापमान में बीते दो दिन से गिरावट जारी है। बीते दो दिन में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दूसरी तरफ अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी जारी है। अधिकतम तापमान में बीते दो दिन में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

गलन होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जो भी व्यक्ति घर से निकल रहा है, वह खुद को सिर से पांव तक गर्म कपड़ों से ढककर निकल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार शनिवार को न्यूनतम पारा 7.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

इसके मुकाबले शुक्रवार को न्यूनतम पारा 9.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। वहीं बृहस्पतिवार को न्यूनतम पारा 11.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। इस तरह से बीते 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। यानी दो दिन से दिन के तापमान में कमी आई है, मगर रात के तापमान में बढ़ोत्तरी जारी है। शनिवार को दिन में धूप निकलने से ठंड से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस किए। हालांकि शाम ढलते ही ठंड का प्रकोप बढ़ गया और लोग अपने घरों में दुबक गए। देर शाम ग्रामीण अंचल की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed