फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mercury dropped four degrees in two days, got relief from it

Sonebhadra News: दो दिन में चार डिग्री लुढ़का पारा, उसम से मिली राहत

Wed, 19 Jun 2024 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Mercury dropped four degrees in two days, got relief from it
सोनांचल में बीते दो दिन से तापमान में कमी दर्ज हो रही है। पिछले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हुई है। मंद-मंद हल्की हवा चलने से उमस से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि बिजली की मांग बढ़ने से ट्रीपिंग की समस्या बनी हुई है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.0 और न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। वहीं सोमवार को जनपद का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था।
विज्ञापन

इस तरह से बीते दो दिन में अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम में करीब तीन डिग्री सेल्सियस कमी दर्ज हुई है। तापमान में गिरावट की वजह से उमस से थोड़ी राहत मिली है। बुधवार को सुबह तेज धूप था, दोपहर में सूर्य की तल्ख किरणों से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते नजर आए। शाम पांच बजे तक मौसम खुशनुमा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed