फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Memorandum submitted to withdraw diesel and petrol prices

डीजल-पेट्रोल के बढ़े दाम वापस लेने को सौंपा ज्ञापन

Mon, 29 Jun 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to withdraw diesel and petrol prices
जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। डीजल-पेट्रोल के दामों में हो रहे बेतहाशा वृद्धि के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाअध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी एस राजलिंगम को सौंपा। इससे पहले कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से बताया कि मोदी सरकार देश के नागरिकों से जबरन वसूली एकदम स्पष्ट हो रही है। मई 2014 में जब भाजपा ने सत्ता संभाली थी तो उस समय पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 9.20 पैसा प्रति लीटर एवं डीजल पर 3.46 पैसा प्रति लीटर था। पिछले छ: सालों में केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 23.78 पैसा प्रति लीटर एवं डीजल पर 28.37 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। चौंकाने वाली बात है कि पिछले छ: सालों में भाजपा सरकार द्वारा डीजल े उत्पाद शुल्क में 820 प्रतिशत तथा पेट्रोल के उत्पाद शुल्क में 258 प्रतिशत की वृद्धि की गई। सभी ने राष्ट्रपति से पांच मार्च के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम एवं उत्पाद शुल्क में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लेने का निर्देश देने की मांग की। इस मौके पर नामवर सिंह कुशवाहा, अरविंद कुमार सिंह, बंशीधर देव पांडेय, उषा चौबे, राजीव त्रिपाठी, धीरज पांडेय, शमीम अख्तर, दयाशंकर पांडेय, सेतराम केसरी, फरीद अहमद, हरिशंकर गौड़, सुमित कुमार, स्वतंत्र साहनी, राजबली पांडे, अविनाश राजपूत, सुनीता तिवारी, रवि सिंह, बलवीर सिंह, जितेंद्र पांडे, नंद कुमार, प्रमोद कुमार पांडे, विवेक पटेल ,संगीता श्रीवास्तव, अभिषेक त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार पासवान, बद्री गौड़ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed